Skip to main content

Oppo Reno5 Pro+ 5G स्मार्टफोन जल्द ग्लोबल बाजार में होगा लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने दिसंबर 2020 में घरेलू बाजार में Reno5 Pro+ 5G (रेनो प्रो प्लस 5जी) को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इस फोन को भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक हाल ही में इस स्मार्टफोन को ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम के डाटा बेस में स्पॉट किया गया है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno5 Pro+ 5G स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2207 के साथ ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम पर लिस्ट है। हालांकि, कंपनी ने Reno5 Pro+ 5G को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।  Realme X7 की कीमत हुई लीक, हो सकता है भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन कीमत लीक्स रिपोर्ट के अनुसार Oppo Reno5 Pro+ 5G को 40,000 से 50,000 रुपए के बीच की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे दो वेरिएंट 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।  Oppo Reno5 Pro+ 5G संभावित स्पेसिफिकेशन लीक्स की मानें तो Oppo Reno5 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.55 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। पावर के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  Xiaomi के इस 108MP वाले स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल मोनो पोट्रेट लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्राइड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया गया है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Oppo Reno5 Pro + 5G smartphone to be launched soon in global market. ..
http://dlvr.it/Rs1Y5l

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...