Skip to main content

Mi 11 की कीमत लाॅन्च से पहले हुई लीक, जानें क्या होगा दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi (शाओमी) Mi11 (एमआई 11) को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 8 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इससे पहले ही इस फोन की कीमत लीक हो गई है। हाल ही में इसकी कीमत सामने आई है। जिससे पता चलता है कि ग्लोबल मार्केट में इस फ्लैगशिप फोन की कीमत चीनी मार्केट से अधिक होगी। आपको बता दें कि चीन में इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत क्रमश: CNY 3,999 (करीब 45,300 रुपए) और CNY 4,299 (करीब 48,700 रुपए)  थी। Oppo A15s का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स कीमत का खुलासा टिप्स्टर सुधांशु और 91Mobiles ने यूरोप में लाॅन्च होने वाले Mi 11 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया है। जिसके अनुसार, इस स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 799 यूरो (करीब 69,800 रुपए) और 8GB + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 899 यूरो (करीब 78,500 रुपए) होगी।  Mi 11 के स्पेसिफिकेशन्स   Xiomi Mi 11 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.81 इंच की 2K WQHD OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1440x3200 का रेजॉल्यूशन देगी। फोन Xiaomi के MIUI 12.5 आउट ऑफ द बॉक्स को सपोर्ट करेगा। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।  64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Realme X7 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल का OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन) सपोर्ट वाला मुख्य कैमरा है। इसके अलावा इसमें 13  मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 55W वायर्ड फास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन को 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Mi 11 Price revealed before launch, Know about this phone. ..
http://dlvr.it/RsVyPs

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...