Skip to main content

Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च, इन खूबियों से है लैस, जानिए कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) भारत में नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है, जिसके अनुसार 7 जनवरी को कंपनी Galaxy M02s (गैलेक्सी एम02एस) को लॉन्च करेगी। यह एक बजटफोन होगा, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए से कम हो सकती है। फिलहाल कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।  कंपनी की घोषणा के अनुसार Galaxy M02s को 7 जनवरी 2021 की दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के पेज को लाइव कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन को भारत में ई-कॉमर्स साइट Amazon के अलावा देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में... Samsung 14 जनवरी को लॉन्च करेगी 108MP कैमरा वाला फोन कीमत बता दें कि इस फोन को नेपाल में लॉन्च किया जा चुका है। Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन को नेपाल में NPR 15,999 यानी करीब 10,000 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। माना जा रहा है कि भारत में करीब इसी कीमत में इस हैंडसेट को लॉन्च किया जा सकता है।  Samsung Galaxy M02s स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,560 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है।  कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।       Xiaomi Mi 10i भारत में 5 जनवरी को होगा लॉन्च, इसमें है 108 मेगापिक्सल कैमरा प्लेटफार्म/ रैम/ प्रोसेसर/ स्टोरेज यह फोन एंड्राइड 10 पर आधारित OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 4GB रैम के साथ Snapdragon 450 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64GB स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।   बैटरी Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy M02s will be launched in India on January 7. ..
http://dlvr.it/Rq27V4

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...