Skip to main content

CES 2021: जानें दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में इस बार क्या होगा खास, इन कंपनियों ने की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स और साल के सबसे बड़े टेक इवेंट CES 2021 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो) की शुरुआत हो चुकी है। लास वेगास में आयोजित होने वाले इस इवेंट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन इस साल कोरोनावायरस के चलते यह इवेंट वर्चुअल रहेगा। 52 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब यह इवेंट वर्चुअलद आयोजित किया गया है। 14 जनवरी तक चलने वाले इस शो में कई नए तरह के गैजेट्स की लॉन्च किए जा सकते हैं।  इस इवेंट में Sony (सोनी), Samsung (सैमसंग), LG (एलजी), Microsoft (माइक्रोसॉफ्ट) और Intel (इंटेल) जैसी दिग्गज टेक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जो अपने आगामी प्रोडक्ट यहां पेश करेंगी। आइए जानते हैं इस शो के बारे में... OnePlus ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला फिटनेस बैंड ये कंपनियां पेश करेंगी अपने प्रोडक्ट CES 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट पर इवेंट्स और ब्रीफिंग की लिस्ट दी गई है, जिसके अनुसार आज शाम 6:30 बजे LG का इवेंट शुरू होगा। इसके एक घंटे बाद Samsung का इवेंट शुरू होगा।  आपको बता दें कि इवेंट से पहले ही LG ने दुनिया के पहले EYE-SAFE डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी थी। इसे टीवी के डिस्प्ले को शो में पेश किया जा सकता है।  इसके बाद Samsung अपने नए टीवी मॉडल्स नियो क्यूएलईडी और माइक्रोएलईडी टीवी को पेश करेगा। कंपनी के अनुसार ये टीवी देखने का शानदार अनुभव देगा। इन टेलीविजन में अगली पीढ़ी के एक्सेसिबिलिटी मिलेगी। इनमें साइन लैंग्वेज जूम और मल्टी-आउटपुट ऑडियो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Redmi Note 9T ग्लोबल बाजार में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स इसके अलावा इस इवेंट में Sony और LG 4K और 8K टीवी को पेश करेंगी, जो कि भविष्य की टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। सोनी का इवेंट 12 जनवरी को भारतीय समायानुसार तड़के 3:30 पर शुरू होगा। जिसमें कंपनी अपना नया प्लेस्टेशन 5 भी लॉन्च करेगी।  वहीं अगले दिन 13 जनवरी को रात 10:30 बजे आसुस का इवेंट शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी गेमिंग लैपटॉप को पेश करेगी। कंपनी अपनी ROG और TUF सीरीज पेश करेगी, जिसमें एक गेमिंग और दूसरी कंज्यूमर सीरीज है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....CES 2021: Tech companies announcements gadgets products. ..
http://dlvr.it/RqmRWP

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...