Skip to main content

LG ने भारत में लॉन्च किए बैक्टीरिया फ्री इयरबड्स LG FN6 और LG FN7, नैनो टेक्नोलॉजी से हैं लैस 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कंपनी LG (एलजी) ने भारतीय बाजार में दो नए इयरबड्स LG FN6 और LG FN7 को लॉन्च किया है। खासियत यह कि ये दोनों ही भारत के पहले बैक्टीरिया फ्री इयरबड्स हैं, जो नैनो टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इयरफोन में UV लाइट दी गई है, जो 99.9 बैक्टीरिया को खत्म करती है। इसके अलावा इस इयरफोन में न्वाइज कैंसिलेशन फीचर और शानदार साउंड मिलता है।  बात करें कीमत की तो LG FN7 इयरबड्स की कीमत 18,990 रुपए रखी गई है, जबकि LG FN6 इयरबड्स की कीमत 13,290 रुपए है। कितने खास हैं ये इयरबड्स आइए जानते हैं... Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत LG FN6 की स्पेसिफिकेशन  LG Tone Free HBS-FN6 इयरबड्स में पावरफुल बैटरी दी गई है, जिससे इसे सिंगल चार्ज में छह घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह चार्जिंग केस वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। यह इयरबड्स SBC और AAC ब्लूटूथ codecs को सपोर्ट करता है। इस इयरबड को IPX4 रेटिंग मिली है यानी कि यह वॉटर-रसिस्टेंट है।   LG FN7 स्पेसिफिकेशन्स  LG Tone Free HBS-FN7 इयरफोन में भी पावरफुल बैटरी दी गई है, जिससे इसे सिंगल चार्ज में पांच घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ 15 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। जबकि ANC ऑफ रहने पर 21 घंटों का बैटरी बैकअप देते हैं।  Poco के नए स्मार्टफोन में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर FN7 इयरफोन के चार्जिंग केस में वायरलेस चार्जिंग के साथ UV लाइट दी है, जो इयरबड्स को सैनिटाइज करती है। इस इयरफोन को IPX4 की रेटिंग मिली है यानी कि यह इयरफोन डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट है। इस इयरफोन में न्वाइज-कैंसिलेशन फीचर के साथ तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, SBC और AAC ब्लूटूथ codecs दिया गया है।   .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....LG launches bacteria free earbuds LG FN6 and LG FN7 in India. ..
http://dlvr.it/Rr6Cn9

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...