Skip to main content

Motorola Edge S 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है Snapdragon 870 प्रोसेसर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की कंपनी Lenovo (लेनोवो) के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola (मोटोरोला) ने अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Edge S (एज एस) चीन में लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला हैंडसेट है, जिसमें Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। इसके फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन व्हाइट और Emerald ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। बात करें कीमत की तो Motorola Edge S को 1999 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 6GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2399 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपए) है। जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2799 चीनी युआन (करीब 31,600 रुपए) है। Oppo A55 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप Motorola Edge S की स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले Motorola Edge S 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।  कैमरा  फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge S में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा टाइम ऑफ लाइट सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में  16+ 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  WhatsApp में जल्द मिलेगा ये शानदार फीचर, कई गुना बढ़ जाएगा चैटिंग का मजा प्लेटफार्म/ प्रोसेसर यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 पर आधारित MyUI आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है।  बैटरी   Motorola Edge S स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Motorola Edge S 5G smartphone launch, know features. ..
http://dlvr.it/RrggcP

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...