Skip to main content

OnePlus ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला फिटनेस बैंड, जानें इसकी कीमत और खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने भारत में अपना पहला फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने OnePlus Band (वनप्लस बैंड) नाम दिया है। खासियत यह कि इसे स्मार्ट एक्टिविटी ट्रैकर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे ड्यूल कलर स्ट्रैप कॉम्बो की मदद से प्लेस किया जा सकेगा। फिटनेस बैंड को ब्लैक, नेवी और टैंगरीन ग्रे में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ कंपनी अलग अळग कलर्स के स्ट्रैप भी बेचेगी जिसे 399 रुपए में खरीदा जा सकता है। बात करें कीमत की तो इसे 2,499 रुपए में बाजार में उतारा गया है। इसे एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स साइट Amazon India, OnePlus स्टोर, और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 13 जनवरी 2021 से शुरू होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में... Redmi Note 9T ग्लोबल बाजार में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Band स्पेसफिकेशन्स  OnePlus Band में 1.1 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 126X294 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसमें हेल्थ ऐप का सपोर्ट मिलेगा, जिससे फिटनेस बैंड को फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इस फिटनेस बैंड में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर दिया गया है, जो खून में ऑक्सीजन की मात्रा को बताएगा। इसके अलावा हार्ट रेट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर्स दिए गए हैं।   OnePlus Band में 13 एक्सरसाइज मोड्स दिए गए हैं। इनमें आउटडोर रन, इनडोर रन, फैट बर्न रन, आउटडोर वॉक, आउटडोर साइकलिंग, इनडोर साइकलिंग, एलिप्टिकल ट्रेनर, रोविंग मशीान, क्रिकेट, बैडमिंटन, पूल स्विमिंग और योगा जैसे मोड्स शामिल हैं। इसमें  स्लीप ट्रैकिंग फीचर दिया गया है, जो आपको टाइम स्लीप, स्लीप स्टेज के जरिए अपनी स्लीपिंग के बारे में जानकारी देगा।  Bose ने लॉन्च किए ओपन स्पोर्ट इयरबड्स, जानें कीमत और खूबियां इस फिटनेस बैंड को Android 6.0 या इससे ऊपर के किसी भी एंड्रॉयड और iOS डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। OnePlus Band में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.0 दिया गया है। वहीं पावर के लिए 100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्जिंग में 14 दिनों की लाइफ देने में सक्षम है।   .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....OnePlus launches its first fitness band in India, know price. ..
http://dlvr.it/RqmRV9

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...