Skip to main content

वॉट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का असर : एलन मस्क के बाद अब पेटीएम सीईओ ने की सिग्नल ऐप की वकालत, धड़ाधड़ हो रहा डाउनलोड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी प्रतिद्वंदी ऐप्स के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। वॉट्सएप की इस मनमानी के चलते टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क ने सिग्नल ऐप को अपनाने की वकालत की थी। अब पेटीएम के फाउंडर व सीईओ विजय शेखर शर्मा ने भी सिग्नल ऐप की वकालत की है। शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि भारत में वॉट्सऐप/फेसबुक उनके एकाधिकार का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और लाखों यूजर्स की प्राइवेसी को हल्के में ले रहे हैं। हमें अब सिग्नल ऐप पर शिफ्ट हो जाना चाहिए। एलन मस्क की सिग्नल ऐप को अपनाने की वकालत करने के बाद इसे काफी बड़ी संख्या में लोगों ने डाउनलोड किया है। सिग्नल ने भारत सहित दुनिया के कई देशों में ऐप स्टोर के फ्री ऐप्स कैटेगरी में पहला स्थान हासिल कर लिया है। शनिवार को सिग्नल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया, जिसमें भारत में इसे वॉट्सएप से ऊपर पहले स्थान पर दिखाया गया है। जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, हॉन्ग कॉन्ग और स्विट्जरलैंड में भी लोग इसे खूब डाउनलोड कर रहे हैं। बता दें कि फेसबुक के स्वामित्व वाली वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी से लागू हो रही है। नई पॉलिसी के तहत यूजर्स के डेटा को फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य साझेदार कंपनियों के साथ शेयर करने की बात कही जा रही है। जो यूजर्स इस प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करेंगे, उनका वॉट्सऐप अकाउंट अपने आप बंद हो जाएगा। हालांकि आलोचना के बाद कंपनी ने इस पर सफाई दी है और कहा है कि यह सिर्फ बिजनेस अकांउट्स पर लागू होगा और निजी चैट का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। They say, market has power. We are the largest market. Here in India WhatsApp / Facebook are abusing their monopoly & taking away millions of users' privacy for granted. We should move on to @signalapp NOW. It is upto us to become victim or reject such moves. https://t.co/iCmKoyLc5x — Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) January 11, 2021 .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Move on to Signal app now,’ says Paytm CEO amid WhatsApp privacy row. ..
http://dlvr.it/Rqpjbf

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...