डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब से भारत में टिक-टॉक को प्रतिबंधित किया गया है, तब से इस लोकप्रिय चीनी ऐप के फीचर वाले नए एप को लॉन्च करने की तैयारी में कई कंपनियां है। कुछ ने इसे लॉन्च भी कर दिया है। इंस्टाग्राम (Instagram) ने Reels बनाया और अब Google के स्वामित्व वाले वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने TikTok जैसी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। YouTube शॉर्ट्स में यूजर के पास 15 सेकंड या उससे कम की क्लिप को अलग-अलग एडिटिंग ऑप्शन के साथ एडिट करने की सुविधा होगी। क्या कहा यूट्यूब ने? यूट्यूब ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि वह एक नया छोटी अवधि का वीडियो अनुभव ‘शॉर्ट्स’ तैयार कर रही है। इसके जरिये 15 सेकंड या कम समय का शॉर्ट वीडियो शेयर किया जा सकेगा। पोस्ट में कहा गया है, अगले कुछ दिन के दौरान हम शॉर्ट्स का शुरुआती बीटा संस्करण पेश कर रहे हैं। इसकी टेस्टिंग के लिए वीडियो बनाने के कुछ ‘टूल्स’ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।' शुरुआती बीटा चरण में शॉर्ट्स अपने यूजर को एक 'मल्टी-सेग्मेंट कैमरा' देगा जिसमें एक से अधिक वीडियो क्लिप्स को एक साथ रखा जा सकेगा। इस एप में म्यूजिक लाइब्रेरी भी ...
hello friends this blog is about on technology news details