Skip to main content

Redmi Note 10S स्मार्टफोन 13 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) के सब-ब्रांड Redmi (रेडमी) के नए स्मार्टफोन को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही हैं। यहां हम बात कर रहे हैं Redmi Note 10S (रेडमी नोट 10एस) की। इसकी लॉन्चिंग को इंतजार अब खत्म हो गया है। हाल ही में Xiaomi ने अपने ऑफिशियल Twitter हैंडल से पोस्ट जारी करके फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी गई है।  स्मार्टफोन को 13 मई 2021 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 10S स्मार्टफोन के लॉन्चिंग इवेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Youtube और Mi.com पर देखा जा सकेगा।  Samsung Galaxy M32 भारतीय बाजार में जल्द हो सकता है लॉन्च Redmi Note 10S के संभावित फीचर्स आपको बता दें कि, Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 10S के रिटेल बॉक्स की फोटो को जारी किया था। वहीं Redmi Note 10S स्मार्टफोन को पिछले माह ग्लोबली लॉन्च किया गया था। जानकारों का मानना है कि यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन ब्लू, डॉर्क ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा।  इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का मैन कैमरा मिलेगा। यह एक गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा, जो हाई रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगा। ग्लोबली Redmi Note 10S की बात करें तो इसमें  6.43 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजोल्यूशन देती है। भारत में जल्द लॉन्च होगा PUBG Mobile India!   Redmi Note 10S को ग्लोबली Android 11 बेस्ड MIUI 12.5 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। Redmi Note 10S को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में लॉन्च किया जा सकता है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Redmi Note 10S smartphone will be launch on May 13, company gave information. ..
http://dlvr.it/RzPtmG

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...