Skip to main content

Oppo A53s 5G हुआ लॉन्च, ये है भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन A53s 5G लॉन्च कर दिया है। किफायती कीमत वाले इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही इसमें मिलती है 5000 mAh की पावरफुल बैटरी। इसके अलावा इस फोन में कई सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन क्रिस्टल ब्लू और इंक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।  बात करें कीमत की तो, कंपनी ने Oppo A53s 5G को 14,990 रुपए की कीमत में बातार में उतारा है। यह कीमत इसके 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए रखी गई है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में... 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G60 की पहली सेल हुई शुरू Oppo A53s 5G स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश वाली 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले है जो कि  720×1600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका बॉडी टू स्क्रीन रेशियो 88ः7 प्रतिशत है। कैमरा  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। iQoo 7 Legend (BMW एडिशन) भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 66W फास्ट चार्जिंग प्लेटफार्म/ प्रोसेसर/ स्टोरेज फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए माली जी57 MC2 जीपीयू दिया गया है।  बैटरी पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Oppo A53s 5G smartphone launch in India, know price & features. ..
http://dlvr.it/Ryw0jy

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...