Skip to main content

Vivo V21 5G हुआ लॉन्च, जानिए भारत के सबसे पतले स्मार्टफोन की खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo (विवो) ने भारत में नया हैंडसेट V21 5G (वी 21 5जी)  लॉन्च कर दिया है। यह अल्ट्रा स्लिम Matte Glass डिजाइन में आता है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसकी खासियत ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 44-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन सनसेट डैजल, डस्क ब्लू, आर्कटिक व्हाइट और दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।  बात करें कीमत की तो Vivo V21 5G के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपए है। जबकि 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपए है। फोन की सेल 6 मई 2021 से शुरू होगी। इस फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ऑफिशियल साइट Vivo.com से खरीदा जा सकेगा। Oppo A53s 5G हुआ लॉन्च, ये है भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Vivo V21 5G स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में  90Hz रिफ्रेश्ड रेट वाली 6.4 इंच की फुल HD+ E3 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 1080x2404 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल का OIS नाइट कैमरा, दूसरा  8 मेगापिक्स का 120 डिग्री वाइड एंगल कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। रियर कैमरा अल्ट्रै स्टेबल वीडियो मोड, डबल एक्सपोजर के साथ आएगा।  वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 44 मेगापिक्सल का वर्ल्ड फर्स्ट OIS कैमरा दिया है। कैमरा स्पॉटलाइट सेल्फी, AI स्ट्रीम नाइट, सुपर स्टेबल सेल्फी वीडियो, आई ऑटोफोकस के साथ आएगा।   108 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G60 की पहली सेल हुई शुरू प्लेटफार्म/ प्रोसेसर/ रैम/ स्टोरेज फोन एंड्राइड 11 बेस्ड Funtouch OS पर काम  करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 7nm ऑक्टा-कोर 2.4GHz बेस्ड Mediatek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट के साथ आता है, मतलब 8GB रैम को 11GB रैम में वर्चुअल कंवर्ट किया जा सकेगा। वहीं इसमें दी गई स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।  बैटरी इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Vivo V21 5G smartphone launch in India, know price & features. ..
http://dlvr.it/Ryzpb0

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...