Skip to main content

Xiaomi का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगा 108MP कैमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi अपने दो फ्लैगशिप को लॉन्च कर सकती है। दोनों स्मार्टफोन को कोडनेम K8 और J18s के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि Xiaomi के फोल्डेबल फोन में 108 मेगापिक्सल का अंडर स्क्रीन कैमरा दिया गया है।  Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi ने मार्च में अपने पहले स्मार्टफोन Xiaomi ने MI MIX Fold को लॉन्च किया था। ऐसे में J18s ब्रांड का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। बता दें कि कंपनी ने Mi Mix Fold को शुरुआत में चीन में 16 अप्रैल को लॉन्च किया था। इसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।  ZOOOK ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस माउस, जानें कीमत और खासियत Mi Mix Fold के स्पेसिफिकेशन  इस स्मार्टफोन में 8.01 इंच की QHD+ डिस्प्ले दी गई है। फोल्ड होने पर फोन की स्क्रीन 6.52 इंच हो जाती है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें HDR10+, Dolby Vision, 600 nits max sustained ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में दुनिया का पहला लिक्विड लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जिसे 'लिक्विड लेंस' नाम दिया है। यह कैमरे को 3x से 30x ऑप्टिकल मेग्निफिकेशन में एडजस्ट करता है। जबकि इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।  भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5020mAh और 2,460mAh की बैटरी दी गई है।   .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Xiaomi's first foldable smartphone may be launched in India soon. ..
http://dlvr.it/RzbSbJ

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...