Skip to main content

Smartphone: Micromax In का फर्स्ट लुक सामने आया, जानें कितना खास होगा ये मेड इन इंडिया स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax (माइक्रोमैक्स) लगभग ढाई साल बाद बाजार में वापसी करने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी अपने सब-ब्रांड 'In' (इन) के तहत हैंडसेट लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इसको लेकर जानकारी दी है, जिसके अनुसार इस फोन को 3 नंबवर को बाजार में उतारा जाएगा।  कंपनी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, आओ करें थोड़ी चीनी कम। 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन की नई इनमोबाइल रेंज के मेगा अनावरण के लिए तैयार रहें। दुनिया का पहला कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर वाला Lava Pulse 1 हुआ लॉन्च, जानें कीमत वहीं अब इस स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक सामने आया है। जो कि काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। बता दें कि कंपनी लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित करेगी। Micromax In सीरीज भारत में चाइनीज ब्रांड को टक्कर देगी। Micromax In सीरीज को लेकर कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें फोन के लुक्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा इसके कलर वेरिएंट और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है।  सामने आई इमेज के अनुसार यह फोन तीन अलग कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें ग्रीन, व्हाइट और पर्पल कलर शामिल है। इसके अलावा फोन का साइड पैनल दिखाया गया है जिसमें वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं।   Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत Micromax In सीरीज की संभावित कीमत कंपनी द्वारा सीरीज में दो फोन लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है, जो मीडियाटेक Helio G35 35 और मीडियाटेक Helio G35 85 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।  Helio G35 के साथ मॉडल में 6.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की सुविधा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है। बात करें कीमत की तो माइक्रोमैक्स की इन स्मार्टफोन सीरीज की कीमत देश में 7,000 रुपए से 15,000 रुपए के बीच हो सकती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Micromax In first look revealed, know how will be special the smartphone. ..
http://dlvr.it/Rl6Hx5

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...