Skip to main content

Apple: iPhone 12 और iPhone 12 Pro की प्री-बुकिंग आज से शुरू, मिल रहे ये शानदार ऑफर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Apple की लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 12 का इंतजार आज खत्म हो गया है। दरअसल, कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल iPhone 12 या फिर iPhone 12 Pro की बुकिंग को आप बुक कर सकते हैं। लेकिन यदि आप iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Mini को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आपको 6 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। दोनों स्मार्टफोन हालिया लॉन्च Apple ऑनलाइन स्टोर से बुक किए जा सकते हैं। वहीं ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी इन्हें बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया गया है।   iPhone 12 या फिर iPhone 12 Pro की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को यह हैंडसेट  30 अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Mini की शिपिंग 13 नवंबर को होगी। आइए जानते हैं इस सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतें और ऑफर के बारे में... Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत कीमत  iPhone 12 की शुरुआती कीमत 79,000 रुपए है, यह कीमत इसके 64GB वेरिएंट की है। वहीं इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है। जबकि 245GB वेरिएंट के लिए 94,900 रुपए चुकाना होंगे।  बात करें iPhone 12 Pro स्मार्टफोन की तो यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपए, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपए और 512GB वेरिएंट की कीमत  1,49,900 रुपए रखी गई है।  ऑफर  iPhone 12 और iPhone 12 Pro स्मार्टफोन की खरीद पर Apple की ओर से HDFC बैंक कार्ड पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। HDFC क्रेडिट कार्ड पर 6000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके अलावा फोन को 6 माह की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर खरीदा जा सकता है।  Micromax ने सब-ब्रांड 'In' के साथ करेगी वापिसी, टीजर किया जारी वहीं iPhone 12 Pro की खरीद पर ग्राहकों को 5,000 रुपए कैशबैक मिलेगा। साथ ही ग्राह इस फोन को 6 माह की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकेंगे। इसके अलीावा HDFC डेबिट कार्ड से iphone 12 और iPhone 12 Pro की खरीद पर 1,500 रुपए की इंस्टैंट छूट दी जा रही है। यह ऑफर 26 दिसंबर तक मान्य होगा।   .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....iPhone 12 and iPhone 12 Pro Pre-booking at starts today, get these great offers. ..
http://dlvr.it/Rkqrz3

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...