Skip to main content

स्मार्टफोन: Vivo V20 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 44MP ड्यूल सेल्फी कैमरा 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo (विवो) ने अपना 5G स्मार्टफोन V20 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे सबसे पतला 5G हैंडसेट बताया जा रहा है, फोन की थिकनेस 7.39mm है। खासियत यह भी कि इसमें 44 मेगापिक्सल का ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Midnight Jazz, Sunset Melody में उपलब्ध होगा।  बात करें कीमत की तो Vivo V20 Pro 5G की कीमत 29,990 रुपए रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। इस फोन को Flipkart, Amazon के साथ ही ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री आज से ही शुरू हो गई है।   Fujifilm ने भारत में लॉन्च किया मिररलेस कैमरा X-S10, जानें कीमत और खूबियां ऑफर  फोन की खरीद पर ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 2,500 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। यही नहीं फोन को 12 माह की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर खरीद जा सकेगा।  स्पेसिफिकेशन्स   डिस्प्ले Vivo V20 Pro स्मार्टफोन में 6.44 इंच में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले वाइड नॉच के साथ आती है।  कैमरा कैमरा की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गय है। इसमें 64 मेगापिक्सल का नाइट कैमरा, 8 मेगापिक्सल का मल्टी फंक्शन कैमरा और एक मैक्रो कैमरा शामिल है। यह कैमरा 120 डिग्री सुपर वाइड मोड, सुपर नाइट मोड, मोशन ऑटो फोकस, स्टाइल नाइट फिल्टर, आर्ट पोर्ट्रेट वीडियो जैसे मोड के साथ आता है।  Vivo V20 Pro भारत में 2 दिसंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने की घोषणा वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 44 मेगापिक्सल का Eye AF व 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस शामिल है। फ्रंट कैमरे में डबल एक्सपोजर दिया गया है। फ्रंट कैमरे की मदद से 60fps पर 4k सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी। वहीं 240fps पर स्लो मोशन रिकार्ड भी कर सकेंगे। इसके अलावा इस कैमरे में मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट, सुपर नाइट सेल्फी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।  रैम/ प्रोसेसर/ प्लेटफार्म/ स्टोरेज फोन एंड्राइड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 8GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज मिलती है।  बैटरी पावर बैकअप के लिए Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फ्लैश चार्जर को सपोर्ट करता है।    .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Vivo V20 Pro 5G smartphone launch in India, it has 44MP dual selfie camera. ..
http://dlvr.it/RnY3M1

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...