Skip to main content

Oppo Reno 5 Pro 5G भारत में जल्द होगा लाॅन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पाॅट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने बीते दिनों चीनी मार्केट में Reno 5 Pro 5G (रेनो 5 प्रो 5 जी) को लाॅन्च किया था। वहीं अब एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन भारतीय बैंचमार्किंग साइट BIC पर स्पाॅट किया गया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन क्वाड कोर रियर कैमरा सेटअप से लैस है।  चूंकि चीन में Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन को पहले ही लाॅन्च किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन को लगभग इन्हीं फीचर्स के साथ भारत में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन के भारतीय बाजार में लाॅन्च होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।  Xiaomi के नए 108 MP कैमरा वाले स्मार्टफोन का टीजर हुआ जारी शेयर पोस्ट से मिली जानकारी हाल ही में टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके अनुसार  ओप्पो का आगामी स्मार्टफोन माॅडल नंबर CPH2201 के साथ बीआईएस पर स्पाॅट किया गया है। इस माॅडल नंबर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हाल ही में चीन में लाॅन्च हुआ Reno 5 Pro 5G हो सकता है। जो कि अब भारत में लाॅन्च होने की तैयारी कर रही है।  Reno 5 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का FHD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजोल्यूशन देती है। एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ मीडियाटेक डेमिंसिटी 1000 प्लस प्रोसेसर दिया गया है।   Samsung Galaxy A22 5G होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 32  का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 65Wफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4350mAh बैटरी दी गई है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Report: Oppo Reno 5 Pro 5G will be launch in India soon!. ..
http://dlvr.it/RpgsjC

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...