Skip to main content

Upcoming: Micromax का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 6GB रैम!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत अभियान के बाद देश की कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट को नए अवतार में बाजार में उतारा है। इनमें भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax (माइक्रोमैक्स) भी शामिल है। जिसने दो माह पहले अपने दो नए हैंडसेट को पेश किया था। वहीं अब खबर है कि कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।  कंपनी ने पहले मिड रेंज फोन IN 1B और दूसरा बजट सेग्मेंट In Note 1 को बाजार तें उतारा था। नए फोन का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। लेकिन स्मार्टफोन E7748 मॉडल नंबर के साथ BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। आइए जानते हैं इसके बारे में... Nokia PureBook X14 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सामने आई कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 91मोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, टेक टिपस्टर मुकुल शर्मा ने माइक्रोमैक्स के नए हैंडसेट को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया है। हालांकि लिस्टिंग से अगामी फोन के नाम और फीचर की जानकारी नहीं मिली है।  सूत्रों के अनुसार, Micromax का नया स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ आएगा। इस फोन में HD डिस्प्ले के साथ पावरफुल बैटरी और मिड रेंज का प्रोसेसर दिया जाएगा। फिलहाल इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  Nokia 5.4 जल्द हो सकता है लॉन्च,  सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट Micromax IN Note 1 स्पेसिफिकेशन इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का पंचहोल कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 पर चलता है और इसमें स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरिएंस मिलेगा। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग से लैस है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Micromax New smartphone will be launch soon, will get 6GB RAM!. ..
http://dlvr.it/Rp4xrr

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...