Skip to main content

अलर्ट: 31 दिसंबर के बाद इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, जारी रखने के लिए कर लें ये काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2020 का आखिरी माह चल रहा है और इसी के साथ ये साल खत्म हो जाएगा। वहीं नए साल की शुरुआत के साथ ही कई क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें सोशल मीडिया का पॉप्युलर इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप WhatsApp भी शामिल है। जो 31 दिसंबर के बाद कई स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा। यानी कि यहां भी बदलाव देखने को मिलेगा।  दरअसल, WhatsApp का सपोर्ट अगले साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2021 से कुछ स्मार्टफोन्स के लिए बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में यदि आप नए साल में बिना किसी समस्या के Whatsapp से मैसेज और वीडियो कॉलिंग करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है... Micromax का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 6GB रैम! ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें 01 जनवरी से उन सभी स्मार्टफोन पर WhatsApp का सपोर्ट बंद हो जाएगा जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं। यानी कि जिन स्मार्टफोन में लेटेस्ड ऑपरेटिंग अपडेट नहीं मिलेगा, वहां Whatsapp काम करना बंद ​कर देगा। ऐसे में आपको 31 दिसंबर से पहले ही अपने मोबाइल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा।  ऑपरेटिंग सिस्टम  WhatsApp की ओर से पुराने वर्जन वाले एंड्राइड और आईफोन में सपोर्ट खत्म किया जा रहा है। ऐसे में iOS 9 और Android 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम और उससे ज्यादा पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp काम नहीं करेगा। iPhone 4 या इससे पुराने आईफोन से भी WhatsApp का सपोर्ट खत्म किया जा सकता है।  Nokia PureBook X14 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सामने आई कीमत एंड्रॉइड और iOS ध्यान देने वाली बात यह कि यदि iPhone 4s, iPhone 5s, iPhone 5C, iPhone 6, iPhone 6s में पुराना सॉफ्टवेयर है तो इन्हें अपडेट किया जा सकता है। इस तरह अपडेट करने के बाद इन आईफोन मॉडल में WhatsApp चलाया जा सकेगा। वहीं बात करें एंड्राइड स्मार्टफोन की तो, Android 4.0.3 से भी पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....WhatsApp will not run on these smartphones after December 31. ..
http://dlvr.it/Rp8fVv

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...