Skip to main content

टीवी: Samsung ने भारत में लॉन्च की UHD Business TV सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Electronics (सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स) ने भारतीय बाजार में UHD Business TV (अल्‍ट्रा हाई डेफि‍निशन बिजनेस टीवी) को उतार दिया है। रेस्तरां, रिटेल स्टोर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सैलून जैसे बिजनेस के लिए इस सीरीज को लॉन्च किया गया है। इसमें चार मॉडल 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 70-इंच मॉडल शामिल हैं। बात करें कीमत की तो इनकी कीमत 75,000 रुपए से 175,000 रुपए के बीच रखी गई है। कंपनी के अनुसार, इन सीरीज को खास तौर पर डिजाइन किया गया है।  Samsung Business TV एक दिन में 16 घंटे तक लगातार चलने में सक्षम हैं और इसमें कारोबारी घंटों के दौरान ऑटोमेटिकली ऑपरेट के लिए एक ऑन/ऑफ टाइमर भी है। यानी कि पहले से तय वक्त पर टीवी अपने आप ऑन और ऑफ हो जाएंगे। आइए जानते इस सीरीज की अन्य खूबियों के बारे में... TECNO ने अपना पहला TWS Hipods H2 ब्लूटूथ ईयरबड्स भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स फीचर्स कंपनी के अनुसार Samsung Business TV सीरीज में 100 से ज्यादा प्री-लोडेड टेंप्लेट्स दिए जाएंगे, जिनकी मदद से बिजनस अपना कंटेंट क्रिएट और डिस्प्ले कर सकेंगे। यह टीवी सीरीज सरल सॉफ्टवेयर, आकर्षक कंटेंट और नो हिडन कॉस्‍ट के साथ 100 से ज्‍यादा प्रीलोडेड फ्री टेमप्‍लेट्स से लैस है। इनमें वर्टिकल ओरिएंटेशन, टीवी प्रोग्राम के साथ कंटेंट को डिस्‍प्‍ले करने के लिए प्रमोशंस, मोशन-एम्‍बेडेड, सीजनल सेल और विभिन्‍न अवसरों के लिए बिजनेस परफेक्‍ट विजुअल्‍स के लिए अन्‍य प्री-डिजाइंस शामिल हैं।  Samsung के मुताबिक, अल्‍ट्रा हाई डेफि‍निशन डिस्‍प्‍ले हाई क्‍वालिटी कंटेंट को दिखा सकते हैं, इससे लघु एवं मध्‍यम उद्यमों को अधिक संख्‍या में ग्राहक आकर्षित करने में मदद मिलेगी। कस्‍टोमाइजेबल फ्री टेमप्‍लेट्स के अतिरिक्‍त, सैमसंग बिजनेस टीवी एप कंटेंट को दूर से मैनेज करने की सुविधा भी देते हैं।  Asus ROG Phone 3 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स यह एप टीवी के आसान DIY इंस्‍टॉलेशन में भी मदद करता है। बिजनेस टीवी एप को डाउनलोड करने के बाद, यूजर के डिवाइसेस अपने आप ही टीवी के साथ कनेक्‍ट हो जाते हैं और तुरंत उपयोग के लिए तैयार होते हैं। यह कंटेंट मैनेजमेंट एप कंटेंट को आसानी से अपलोड करने में मदद करता है।  Samsung Business TV 3 स्‍टेप ईजी इंस्‍टॉलेशन गाइड के साथ आते हैं। इसके अलावा, टेलीविजन को इंस्‍टॉलेशन या उपयोग के लिए कोई अतिरिक्‍त लागत या आईटी सपोर्ट की जरूरत नहीं होती। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइसेस के लिए उपलब्‍ध है। इसके अलावा यूजर सैमसंग बिजनेस टीवी एप यूजर्स के जरिए स्‍मार्टफोन के माध्‍यम से कंटेंट को मैनेज और कंट्रोल भी कर सकते हैं।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung launches UHD Business TV series in India, know price. ..
http://dlvr.it/RcfLkZ

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...