Skip to main content

Earbuds: TECNO ने अपना पहला TWS Hipods H2 ब्लूटूथ ईयरबड्स भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रांजियन होल्डिंग्स के ग्लोबल प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड-टेक्नो ने शुक्रवार को भारत में हाईपॉड्स एच2 ब्ल्यूटुथ इअरबड्स लॉन्च करने की घोषणा की। 1999 रुपये कीमत के इस उत्पाद के साथ टेक्नो ने भारत में ट्रू वायरलेस स्पेस में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया है। हाईपॉड्स एच2 27 जुलाई से अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इन्हें 35 हजार ऑफलाइन रीटेल नेटवर्क से भी खरीदा जा सकता है। हाईपॉड्स एच2 दो रंगो-काला और सफेद में उपलब्ध हैं। टेक्नो ने अपने बयान में कहा है क हाईपॉड्स एच2 एडवांस्ड आडियो कोडिंग (एएसी) तकनीक से लैस हैं और इनसे स्टीरियो साउंड इफेक्ट मिलता है। हर इअरबड में 45एमएएच का एक इनबिल्ट बैटरी है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर एच2 छह घंटे तक मनोरंजन कर सकता है। अगर इसे पोर्टेबल चाजिर्ंग के साथ उपयोग में लाया जाए तो यह 24 घंटे तक सेवाएं दे सकता है। कम्पनी ने यह दावा किया है। साथ ही एच2 महज 15 मिनट की चाजिर्ंग में दो घंटे तक काम कर सकता है। Asus ROG Phone 3 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स ये इअरबड्स इनवायरोमेंट नाइड कैंसीलेशन (ईएनसी) तकनीक से लैस हैं, और ये सुनने वाले को साफ और मधुर आवाज देने के लिए आसपास की आवाज को स्वत: ही दबा देते हैं। स्मार्ट टच कंट्रोल से लैस यह डिवाइस आईपीएक्स4 वाटर प्रोटेक्शन सुविधा से भी सुसज्जित है। ब्ल्यूटुथ 5.0 के साथ आने वाले ये इअरबड्स स्मार्ट पाप-अप इंटरफेस से भी लैस हैं, जो इन्हें इंस्टेंट पेयरिंग के काबिल बनाता है। ट्रांजियन इंडिया के सीईओ अरीजीत तालापात्रा ने एक बयान में कहा, भारत का ट्रू वायरलेस बाजार तेजी से बढ़ रहा है। कोविड-19 के कारण घर से काम करने की संस्कृति विकसित हुई है और लोग आसानी से वीडियो या फिर व्वाइस काल करना चाहते हैं। इस कारण 2020 में ट्रू वायरलेस बाजार विकास की ओर अग्रसर है। हम एच2 हाईपाड्स के साथ कम कीमत में लोगों को एक अच्छा उत्पाद देने का प्रयास कर रहे हैं और हमारी कोशिश टेक्नो स्मार्टफोन इकोसिस्टम के साथ जुड़े विश्वास और तकनीकी श्रेष्ठता को नए उत्पाद में भी बनाए रखने की है। टेक्नो ने कहा है एंट्री लेबल और अफोर्डेबल सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए वह कुछ और ट्रू वायरलेस उत्पादों और स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Techno strengthens presence in true wireless space in India through Hypads H2. ..
http://dlvr.it/RcZ9lG

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...